Menu
blogid : 2326 postid : 610

होली के मस्त गीत !

aaina
aaina
  • 199 Posts
  • 262 Comments

एक
होली का हुडदंग है यारो , खूब मचाओ शोर
आँगन आँगन नाच रहे है , ता ता थैया मोर

तन भी भीगा भीगा है मन भी सरोबोर
होली का हुडदंग है यारो खूब मचाओ शोर

गले मिलो अबीर लगाओ ,बांधो प्यार की डोर
होली का हुडदंग ………..

गुजिया पापड और ठंडाई ,जिया में उठत हिलोर
होली का हुडदंग ……..………..

बैर भाव का मिटे अँधेरा जागे जब होली की भोर
होली का हुडदंग ……..……………….
दो…

नैकी होले डालो रंग ,अब की होली में
नाचो मेरे संग
अबकी होली में
चश्मे वाले दादाजी के
मन में उठी तरंग
अबकी होली में ….
भद्रजन और सारी जनानी
हो रही मस्त मलंग
अबकी होली में
भागो पकड़ो रंग लगाओ
पीके ठंडी भंग
अबकी होली में …….
होली के मोके पर भय्या
,मचने दो हुडदंग
अबकी होली में ……..
धूम धड़ाका गायन वादन ,
ढोल बजे मृदंग
अबके होली में .

तीन –
आओ मिलजुल झूमे गाये
होली आई …
अरे नाचे लोग-लुगाई ..हे होली आई
ताक-धिना-धिन ..ढोल बजे है
हवा चले पुरवाई ….हे होली आई …
रास-रंग हुडदंग मचे है
छन रही भांग ठंडाई ….हे होली आई ..
सास-ननद देवर संग खेले
बहुरिया-भोजाई ..हे होली आई …
ब्रज की कुंज गलिन में देखो
घर घर में कन्हाई …हे होली आई
तन-मन में उल्लास जगे है
पिया मिलन ऋतू आई ……हे होली आई …
.

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh